शहर में पहली बार 24 घण्टे तक होगी 250 रागों की प्रस्तुति 9 से
Mar 08 2025
ग्वालियर। नगर की सांस्कृतिक संस्थाओं रागायन, स्वरांजलि कला साधक, आरंभिका, स्वर संस्कार एवं रंगभूमि कला अकादमी द्वारा शास्त्रीय गायन एवं वादन पर केन्द्रित एक अनूठा कार्यक्रम स्वर-ताल परिक्रमा का आयोजन सिद्धपीठ लक्ष्मीबॉई कॉलोनी स्थित गंगादास की बड़ी शाला में 9 और 10 मार्च को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम लगातार 24 घण्टे तक चलेगा जिसमें 70 कलाकार 250 रागों की प्रस्तुति देंगे। यह जानकारी पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूरन वैराठी पीठाधीश्वर रामसेवक दास महाराज एवं अनूप मोघे ने संयुक्त रूप से दी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत 9 मार्च को सुबह 8 बजे होगी जो 10 मार्च को सुबह 8 बजे तक संचालित होगी। जिसमें 70 कलाकारों द्वारा 24 घण्टे तक शास्त्रीय गायन, तबला, सितार, सुरबहार, वायलिन, बांसुरी, हवाईयन, गिटार आदि की प्रस्तुतियां होंगी। प्रथम दिन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तबला वादक गुरु पं. किरण देशपांडे भोपाल एवं विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ शास्त्रीय गायक पं. राजा काले मुंबई उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन सत्र के पश्चात प्रस्तुतियों का क्रम प्रारंभ होगा।
समापन सत्र के मुख्य अतिथि सच्चिदानंद ढोलीबुआ महाराज एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. साधना श्रीवास्तव होंगी। समापन सत्र में सच्चिदानंद ढोलीबुआ महाराज का संगीतमय प्रवचन होगा। कार्यक्रम में सम्मिलित हो रहे सभी कलाकारों को आरंभिका संस्था द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। पत्रकार वार्ता में वैशाली मोघे, स्वप्ना मराठे, डॉ. मनीष करवड़े, संजय देवले और होमांग कोल्हटकर उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









