आशाराम बापू की रिहाई के लिए सौंपा ज्ञापन

Mar 08 2025

ग्वालियर। विश्व महिला दिवस पर संत आशाराम बापू आश्रम द्वारा प्रेरित महिला उत्थान मंडल के नेतृत्व में आशाराम बापू की स-सम्मान रिहाई की पुरजोर मांग करते हुए कलेक्ट्रोरेट पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारियों को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। 
महिलाओं ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि आशाराम बापू को फर्जी पास्को एक्ट में सुनियोजित षडयंत्र के तहत जेल में बंद कर रखा है। ज्ञापन देने वालो में कल्पना शर्मा, विमला कुशवाह, शकुंतला चौहान, कुसुम चंदेल आदि उपस्थित रहे।