महिलाओं को इतना सशक्त होना चाहिए कि महिला दिवस मनाना ना पड़े-सीएसपी किरण अहिरवार
Mar 07 2025
ग्वालियर। शासकीय केन्द्रीय पुस्तकालय में 7 मार्च मंगलवार को दोपहर 12 बजे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व दिवस एक विशेष संवाद सत्र एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती किरण अहिरवार सीएसपी एवं थाना प्रभारी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्रतिवर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का मुख्य उददेश्य महिलाओं में सशक्तिकरण लाना है। वैसे तो हर महिला आज के समय में सशक्त है परन्तु अभी भी महिलाएं कही न कही हिंसा का शिकार होती रहती है। महिलाओं को इतना सशक्त होना चाहिए कि महिला दिवस ही मनाने की जरूरत ही न पड़े।
श्रीमती अहिरवार ने पुस्तकालय में अध्ययनरत छाजाओं को साइबर फ्रॉड के बारे में भी बताया कि आप लोग प्रतियोगी परिक्षाओं के फोरम डालते हो तो आपको अगर नौकरी दिलाने के नाम पर कोई कॉल या ई-मेल आता है तो तुरन्त इसकी शिकायत पुलिस हेल्पलाइन नम्बर पर करें।
वहीं मोहिनी वर्मा एसआई थाना कोतवाली ने कहा कि महिला दिवस महिलाओं के अधिकारों, सशक्तिकरण, और सम्मान के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है, महिलाएं हमारे समाज रीढ़ है, बल्कि वे समाज में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, आज भी महिलाएं कई चुनौतियों का सामना करती है। जैसे कि लिंग भेदभाव, घरेलू हिंसा और आर्थिक असमानता इन चुनौतियों का सामना करने के लिये, हमें महिलाओं के अधिकारों को पहचानना होगा, महिला दिवस पर हमें महिलाओं के अधिकारों के योगदान को मान्यता देनी होगी, साथ ही पुस्तकालय में अध्ययनरत छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नम्बर 1090 के बारे में भी बताया।
वहीं पुस्तकालय में अध्ययन कर रही छात्रा बंशिता चौहान, दुर्गा कुशवाह और आरती प्रजापति ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इसी क्रम में आरती प्रजापति और नम्रता जोशी का मुख्य अतिथि द्वारा सम्मान किया गया।
इस अवसर पर राकेश कुमार शर्मा, विवेक कुमार सोनी, पूजा साहू , अनीता औडिया, शिवम शर्मा, लक्ष्मी यादव, अनिल प्रताप सिंह, आकाश पाल एवं पुस्तकालय में अध्ययनरत छात्राए आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









