अनूप जौहरी ने विकलांगजनों को गुमठियां प्रदान किए जाने के लिए पत्र दिया
Mar 07 2025
ग्वालियर। वरिष्ठ समाजसेवी और राष्ट्रीय शसत आत्मनिर्भर ट्रस्ट नई दिल्ली के राष्ट्रीय सलाहकार ने अनूप जौहरी ने नगर निगम के लेखा अधिकारी एवं वार्ड 50 के पार्षद अनिल सांखला को विकलांग जनों को स्वयं का रोजगार किये जाने हेतु विभिन्न प्रस्ताव पास कराये जाने के लिए पत्र दिया।
जौहरी ने पत्र में मांग की है कि आगामी सात मार्च को पेश होने वाले 2025-26 के बजट में ग्वालियर नगर निगम सीमा अन्तर्गत निवास करने वाले विकलांग जनों को स्वयं का रोजगार किये जाने हेतु 4+6 की गुमटी यातायात से बाधारहित सुरक्षित स्थानों पर जिस तरह 2011-12 में चर्मकारों को एक सौ बीस के आसपास लश्कर, ग्वालियर, मुरार, ठाटीपुर के क्षेत्रों में गुमठियां नगर निगम द्वारा नि:शुल्क आवंटित की गई थी।
उसी तर्ज पर इस जमीं पर सबसे अति कमजोर वर्ग की श्रेणी में आने वाले विकलांग जनों को समाज की मुख्य धारा में जोड़े जाने हेतु एक समान अधिकार पूर्ण भागीदारी के तहत विकलांग जनों के प्रति मानवियता रखते हुए ऐसी आसमां को छूती हुई महंगाई से कुछ राहत दिलाने हेतु विकलांग जनों के नाम 40 गुमटी आवंटित किए जाने का प्रस्ताव महापौर द्वारा पेश किए जाने वाले ग्वालियर नगर निगम के बजट सत्र में पास कराये जाने की एवं विकलांग जनों को नि:शुल्क नल कनेक्शन और संपत्तिकर में विशेष छूट दिये जाने का प्रस्ताव रखते हुए यह भी पास कराये जाने को लेकर अनिल सांखला को पत्र दिये जाने के साथ ही जौहरी ने लिखा कि यह योजनाएं पास होने से विकलांग जनों के लिए मील का पत्थर साबित होगा और नगर निगम की यह एक सराहनीय कदम साबित होगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









