सिद्धचक्र विधान में इंद्रा इंद्राणियो ने मिलकर महाअर्घ्य किए समर्पित

Mar 07 2025

ग्वालियर। मुरार स्थित श्रीदिगंबर जैन पंचायती मंदिर अतिशय क्षेत्र दीनानाथ की बगीची कमेंटी एवं सकल जैन समाज के तत्वाधान में विधानाचार्य इंजी पंडित राकेश जैन एवं सह विधानाचार्य शुभम शास्त्री के मार्गादर्शन मे सिद्धों की आराधना करने के लिए श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान महोत्सव एवं विश्व शान्ति महायज्ञ महोत्सव 13 मार्च तक आयोजित किया जायेगा। जिसके अंतर्गत सिद्धचक्र महामंडल विधान का शुभारंभ जैन ध्वजारोहण एवं भगवान जिनेंद्र का अभिषेक कर किया गया।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि सिद्धचक्र महामंडल विधान की शुभारंभ विधानाचार्य इंजी पंडित राकेश जैन एवं सह विधानाचार्य शुभम शास्त्री ने मंत्रो के उच्चारण के साथ अशोक जैन चिंटू परिवार ने जैन पंचरंग ध्वजा लहराकर कर किया। वही इन्द्रों ने पीले वस्त्रों में कलशों में शुद्ध जल भरकर भगवान जिनेंद्र का अभिषेक जयकारों के साथ किया। अभिषेक के उपरांत संगीतमय भगवान जिनेंद्र की महाआरती महिलाओ ने की।