अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 100 महिलाओं का सम्मान समारोह 8 मार्च को
Mar 07 2025
ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी एवं जिला पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को बड़ी संख्या में महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित कर मनाया जायेगा।
आयोजन की जानकारी देते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि आज शनिवार 8 मार्च अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईजी अरविन्द सक्सेना के दिशा निर्देश पर एवं डीआईजी अमित सांघी और एसएसपी धर्मवीर सिंह के मार्गदर्शन में सामुदायिक भवन डीआरपी लाइन में शाम 6 बजे आयोजित किया जाएगा।
आयोजन आयोजन का समन्वय एएसपी सुमन गुर्जर द्वारा किया जाएगा। आयोजन में 100 महिलाओं का सम्मान किया जायेगा। आयोजन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला, महिला पुलिस अधिकारी, महिला प्रधान आरक्षक, आरक्षक, ऊर्जा डेस्क प्रभारी,आदि विभिन्न क्षेत्रों में नाम रोशन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। संयोजक विशाल जैन ने बताया सभी महिलाओं का सम्मान कर संस्था अपने आप को गौरवान्वित महसूस करेंगी।
9 मार्च होगा मेडिकल चैकअप कैम्प
सामुदायिक भवन डीआरपी लाइन जेल के सामने 9 मार्च को प्रात: 10 बजे से 1 बजे तक मेडिकल चैकअप कैंप आयोजित किया जाएगा। इसमें नि:शुल्क परामर्श वीपी, शुगर, ईसीजी, आंखों का चैकअप किया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









