श्री अग्रवाल महासभा का होली मिलन 14 को

Mar 07 2025

ग्वालियर। श्री अग्रवाल महासभा द्वारा रंगारंग होली मिलन समारोह का आयोजन 14 मार्च को जीवायएमसी प्रांगण में आयोजित किया जाएगा।
महासभा के अध्यक्ष अशोक गोयल एवं कार्यक्रम संयोजक आनंद अग्रवाल रंगवाला ने बताया कि 14 मार्च को सुबह 9 बजे से बृज की होली का आयोजन रहेगा। सायं 6 बजे से भजन संध्या एवं इत्र के फूलों से होली खेली जाएगी। इस अवसर पर कलकत्ता के प्रसिद्ध भजन गायक नीरज अग्रवाल प्रस्तुति देंगे। वहीं मंगल पाठ का वाचन योगेश पाठक करेंगे। 
महासभा के महामंत्री नरेंद्र सिंहल, कोषाध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल, कार्यकारी कोषाध्यक्ष रवि कुमार गर्ग एवं स्वागत अध्यक्ष आंनद अग्रवाल ने अग्र बंधुओं से कार्यक्रम सफल बनाने की अपील की है।