दो छात्रों की बाइक पोल से टकराई, एक की मौत दूसरा घायल
Mar 07 2025
ग्वालियर। आईटीएम यूनिवर्सिटी के दो छात्र बाइक से डिनर के लिए निकले थे, लेकिन उनकी रेसिंग बाइक लगभग 100 किमी/घंटा की गति से बिजली के पोल से टकरा गई। तेज रफ्तार ने एक छात्र की जान ले ली। हादसे में बाइक चला रहे छात्र ऋषि रेड्डी (21) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा कृष्णा (20) गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक ऋषि आंध्र प्रदेश के गुंटूर का निवासी था और आईटीएम यूनिवर्सिटी में बीएससी कर रहा था, जबकि घायल कृष्णा तेलंगाना का रहने वाला है। दोनों नाका चंद्रवदनी इलाके में किराए के फ्लैट में रहते थे। गत रात 11 बजे दोनों डिनर के लिए सचिन तेंदुलकर मार्ग स्थित रेस्टोरेंट जा रहे थे। ऋषि अपनी रेसिंग बाइक को बेहद तेज चला रहा था।
जैसे ही वे कलेक्ट्रेट रोड पुतलीघर के पास पहुंचे, ऋषि का बाइक से संतुलन बिगड़ गया और सीधा बिजली के पोल से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऋषि का सिर पोल से टकराकर फट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठे कृष्णा को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे के बाद बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस ने बाइक देखकर अंदाजा लगाया कि उसकी रफ्तार 100 किमी/घंटे से अधिक रही होगी। पुलिस के अनुसार, यह भी संभव है कि सामने से आ रहे किसी वाहन की रोशनी या अचानक सामने आने से बाइक अनियंत्रित हुई हो।
पुलिस ने मृतक और घायल छात्र के परिजनों को सूचना दे दी है। परिजन शुक्रवार शाम तक ग्वालियर पहुंच गए है। आज शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
पुलिस हादसे की जांच के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है, लेकिन शुक्रवार सुबह तक कोई फुटेज नहीं मिला था। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं हादसे के पीछे कोई अन्य वजह तो नहीं थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









