पुलिसकर्मी की मुरैना के नाले में गिरने से मौत,ग्वालियर डीआरपी लाइन में था पदस्थ
Mar 07 2025
ग्वालियर। ड्यूटी के बाद दोस्तों से मिलने निकले पुलिस जवान की मुरैना में नाले में डूबकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे नाले से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक ग्वालियर डीआरपी लाइन में पदस्थ था। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर मर्ग कायम कर लिया है और यह जांच कर रही है कि हादसे के समय पुलिसकर्मी नशे में था या नहीं? या फिर उसके साथ कोई साजिश हुई थी। मुरैना पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।
मुरैना के रामनगर निवासी सोनू शर्मा उर्फ पंकज पुत्र ऋषिकेश शर्मा, ग्वालियर डीआरपी लाइन में पदस्थ था। फिलहाल उसकी ड्यूटी डीआरपी लाइन से न्यायालय में चल रही थी। गत शाम को वह अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद मुरैना चला गया। घर पहुंचने के बाद वह घूमने की कहकर बाहर निकला। कुछ देर बाद जानकारी मिली कि वह नाले में गिर गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचे। जवान को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम हाउस भेजकर मर्ग कायम कर लिया है।
बताया जा रहा है कि मृतक जवान शराब पीने का आदी था। गत रात को भी वह नशे की हालत में था। नाले के किनारे उसका पैर फिसल गया और वह उसमें गिर गया। जब तक उसे बाहर निकाला गया, दम घुटने से उसकी मौत हो चुकी थी।
मुरैना स्टेशन रोड थाना प्रभारी अमर सिंह सिकरवार ने बताया कि एक पुलिस जवान की नाले में गिरने से मौत हो गई है। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह मामला एक हादसा प्रतीत हो रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









