प्रेस क्बल ने रेल किराए में रियायत देने पीएम के नाम सौपा ज्ञापन
Mar 07 2025
ग्वालियर। पत्रकारों को रेल किराए में रियायत पुन: प्रारंभ करने की मांग को लेकर ग्वालियर प्रेस क्लब ने शुक्रवार 7 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम स्टेशन अधीक्षक जीएस राठौर को ज्ञापन सौपा।
इस मौके पर प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि रेल बजट में पत्रकारों को मिलने वाली रेल किराए में छूट को पुन: बहाल नहीं किए जाने को लेकर पत्रकारों ने निराशा व्यक्त है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सहित देश भर के पत्रकार इस बात को लेकर आशान्वित थे कि सरकार द्वारा बजट मे रेल यात्रा में पत्रकारों को दी जाने वाली रियायत को पुन: प्रारंभ किए जाने की घोषणा की जायेगी।
श्री शर्मा ने कहा कि सरकार ने पत्रकारों की लंबे समय से चली आ रही इस मांग पर कोई ध्यान नहीं देकर पत्रकारों को निराश किया है। श्री शर्मा ने कहा कि पत्रकारों और उनके परिवार को पूर्व में रेलवे द्वारा यात्रा पर रियायत प्रदान की जाती थी जिसे कोरोना काल में सरकार ने बंद कर दिया था। श्री शर्मा ने कहा कि लंबे समय से ग्वालियर प्रेस क्लब इस रियायत को पुन: शुरू करने की मांग करता रहा है।
उन्होंने कहा कि पत्रकारों को मीडिया कवरेज करने के लिए समय समय पर देशभर की यात्राएं करना होती हैं, इस दृष्टि से रेल किराए में रियायत प्रदान करने से पत्रकारों को राहत मिलेगी। यह जानकारी प्रेस क्लब सचिव सुरेश शर्मा ने दी है।
रियायत पुन: शुरू करने की मांग करने वालों में वरिष्ठ पत्रकार राम विद्रोही, राकेश अंचल, रविन्द्र झारखरिया, सुरेश दंडोतिया, वच्चन बिहारी, विनय अग्रवाल, प्रवीण चतुर्वेदी, संजय त्रिपाठी, बृजमोहन शर्मा, प्रवीण दुबे, चंद्रेश गर्ग, राहुल सिंह, वलराम सोनी जोगेंद्र सेन, यादवेन्द्र कटारे, कपिल शर्मा, डॉ. गोपाल त्यागी, दिनेश राव, गोपाल श्रीवास्तव, अजय मिश्रा, राकेश भारती, जयेश कुमार, श्याम श्रीवास्तव, हरीश चंद्रा, राजेंद्र तलेगावकर, धर्मेंद्र त्रिवेदी, लोकेंद्र भार्गव, रवि शेखर, हरीश दुबे, राजीव अग्रवाल, रविकांत दुबे, जितेंद्र पाठक, रवि यादव, राज दुबे, सुनील पाठक, विनोद शर्मा, करण मिश्रा, नासिर गौरी, जावेद खान,संतोष गर्ग, हेमसिंह कुशवाह, विक्की सिंह, आकाश सक्सेना, राजेश जायसवाल, रवि उपाध्याय, जयदीप सिकरवार, विक्रम प्रजापति, राकेश वर्मा, मुकेश बाथम, रघुवीर कुशवाह, कोक सिंह, विनोद मुहाने, शशि भूषण पांडे, आदि शामिल हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









