कांग्रेसियों ने मंत्री प्रहलाद पटेल का हजीरा पर पुतला दहन किया

Mar 06 2025

ग्वालियर। मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री प्रहलाद पटेल के विवादित बयान को लेकर कांग्रेस हमलावर हो गई है। कांग्रेस की मांग है कि मंत्री प्रहलाद पटेल अपने बयान को लेकर जनता से माफी मांगें और सरकार से इस्तीफा दें। दूसरी तरफ प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर संगठन महामंत्री प्रियव्रत सिंह ने लिखित फरमान जारी कर दिया है कि इस्तीफे की मांग के साथ ज्ञापन धरना, प्रदर्शन तथा पुतले दहन किए जाएं।
संगठन का निर्देश मिलते ही काग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील शर्मा ने अपने समर्थक व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हजीरा चौराहे पर राज्य सरकार के मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला दहन किया। इस दौरान पुलिस से झूमा-झटकी हुई। पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पुतला छीनने की कोशिश करती रही। 
पुतला दहन के मौके पर कांग्रेस के शहर अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा, सुनील शर्मा, सुरेन्द्र यादव व वरिष्ठ नेताओं ने कहा किं भाजपा सरकार हमेशा गरीबों का मखौल उड़ाती है। योजनाओं के तहत मिलने वाले आमजन का अधिकार होता है, सरकारें कोई एहसान नहीं करतीं। जनता को जो लाभदिया जाता है, वह उन्हीं के पैसे से जो सरकारें टैक्स के रूप में वसूलती हैं, दिया जाता है। कांग्रेस नेताओं की मांग थी कि राज्य सरकार में मंत्री प्रहलाद पटेल अपने विवादित बयान के लिए माफी मांगें तथा मंत्रिमंडल से इस्तीफा दें। 
राज्य सरकार में मंत्री प्रहलाद पटेल के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस लगातार विरोध करेगी। पार्टी ने जो रणनीति तैयार की है उसके अनुसार जिला मुख्यालय पर धरना देकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा। किसान कांग्रेस अलग से विरोध प्रदर्शन करेगी। मोर्चा व संगठन के अध्यक्ष अपने-अपने विभाग से संबंधित मांगों को लेकर विभागीय मंत्रियों को ज्ञापन देगी।
पुतला दहन करने वालों में शहर अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा, सुनील शर्मा, महाराज सिंह पटेल, सुरेन्द्र यादव, लक्ष्मीनारायण सिंह कुशवाह, मुनेन्द्र सिंह भदौरिया, संजय राठौर, उपेन्द्र राजपूत, राजेश खान, सरमन सरमन राय, शकील मंसूरी, धर्मेन्द्र वर्मा, सोनू राजावत, गुड्डन कुशवाह, मनोज शास्त्री, सत्यभान राजावत, पिंटू राजपूत, राजीव दुबे, अनिल शर्मा, विक्रम शर्मा, हिमांशु कुलश्रेष्ठ, रामनरेश परमार, नवीन भदकारिया, अजीत गोस्वामी आदि उपस्थित थे।