टीकेएम ने बिल्कुल नए मैनुअल ट्रांसमिशन ग्रेड में लेजेंडर 4&4 पेश किया

Mar 06 2025

ग्वालियर। शानदार प्रदर्शन, रोमांचकारी और स्टाइलिश एसयूवी की बढ़ती मांग की पूर्ति के लिए, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने टोयोटा लेजेंडर 4&4 का मैनुअल ट्रांसमिशन (एमटी) वैरिएंट (रूपांतर) पेश किया। रोमांच चाहने वाले ड्राइविंग के उत्साहियों के लिए डिजाइन किया गया यह नया वैरिएंट पावर, लग्जरी और अत्याधुनिक तकनीक का एक बेहतरीन मिश्रण प्रदान करते हुए जुड़ाव और नियंत्रण को बेहतर करता है।
लेजेंडर 4&4 एमटी की पेशकश पर वरिंदर वाधवा ने कहा, हम टोयोटा लेजेंडर के नए ग्रेड का अनावरण करते हुए रोमांचित हैं। इसे हमारे मूल्यवान ग्राहकों की बढ़ती मांगों और प्राथमिकताओं के जवाब में विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया है। हमें विश्वास है कि हम बाजार में एक महत्वपूर्ण अंतर को संबोधित कर रहे हैं। लेजेंडर 4&4 एमटी की बुकिंग शुरू हो गई है। ग्राहक अपने नजदीकी टोयोटा डीलरशिप पर जा सकते हैं या टोयोटा भारत की वेबसाइट पर ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।