हमारे जीवन में आ रहे उतार-चढ़ाव के लिए कोई दूसरा नहीं बल्कि हम ही जिम्मेदार:प्रहलाद भाई

Mar 06 2025

ग्वालियर। आज हमारे जीवन में यदि किसी तरह के उतार-चढ़ाव आ रहे हैं, तो उसके लिए कोई दूसरा नहीं बल्कि हम ही जिम्मेदार है। क्योंकि हम जैसा सोचते हैं वैसी ही परिस्थितियां हमारे जीवन में बनने लगती हैं। इसलिए हर परिस्थिति में सकारात्मक सोचें तो बिगड़े काम भी बन जाएंगे। यह बात बीके प्रहलाद ने सकारात्मक सोच का जादू विषय पर बोलते हुए कही। यह कार्यक्रम प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय के हेलीपेड कॉलोनी में हनुमान मंदिर प्रांगण पार्क में उदबोधान एवं सांस्कृतिक संध्या के रूप में रखा गया।
 इस मौके पर बीके प्रहलाद ने कहा कि सदा खुश रहने के लिए हमें किसी व्यक्ति, वस्तु या वैभव की आवश्यकता नहीं, यह परमात्मा का अनमोल उपहार है। बस अच्छा अच्छा सोंचें। इस मौके पर बाल कलाकारों ने शिवरात्रि के महत्व को बताते हुए नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। 
कार्यक्रम में बीके आदर्श दीदी, बीकेज्योति दीदी, डॉ केके तिवारी, रूपचन्द्र रोहिरा, मनोज गंडोत्रा, दीपक जैसवानी, कुमार विरवानी, महेश आर्य, हेमंत, संजय गंडोत्रा, मोहिता पंजवानी, मंजू गंडोत्रा, अंकिता जसेजा, पूजा गाबरा, कंचन गाबरा, गीता गाबरा, साबी नेहा केशवानी, योगेश जसेजा, पंकज टहलवानी सहित बड़ी संख्या में लोग व बच्चे उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन बीके ज्योति बहन ने किया।