अंतर्राज्यीय युवा आदान प्रदान कार्यक्रम का हुआ समापन

Mar 06 2025

ग्वालियर। नेहरू युवा केंद्र ग्वालियर (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा पांच दिवसीय युवा आदान प्रदान कार्यक्रम का समापन लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान में किया गया। समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में ट्रैफिक डीएसपी अजीत सिंह चौहान, विशिष्ट अतिथि कवयित्री व लोक निर्माण विभाग की इंजीनियर ज्योति दिनकर, आईटीएम विश्वविद्यालय से नरेंद्र वर्मा उपस्थित रहे। 
डीएसपी अजीत चौहान ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विविधता में एकता का एक उदाहरण है और इनसे युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका सुनिश्चित होती है। 
नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी नेहा जादौन ने कार्यक्रम सारणी का संक्षिप्त विवरण दिया। आभार कौशल शर्मा ने व्यक्त किया। इसके पश्चात सभी ने महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया। 
इस अवसर पर तुषार वर्मा, अरविंद कुशवाह, निखिल कुशवाह, सोनू खटीक, मनीष, राहुल शर्मा आदि उपस्थित रहे।