महिलाओं और बच्चियों पर बढ़ते अपराधों के खिलाफ केआरजी कॉलेज पर प्रदर्शन किया

Mar 05 2025

ग्वालियर। ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन, ऑल इंडिया डीएसओ ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन द्वारा महिलाओं और बच्चियों पर बढ़ते अपराधों के विरोध में केआरजी कॉलेज पर प्रदर्शन किया गया। 
ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन की जिला सचिव भूमिका पवार ने बताया कि 27 फरवरी को अखबार में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी, कि शिवपुरी जिले के एक गांव में 16 साल के पड़ोसी लडक़े ने नशे की हालत में 5 साल की बच्ची से रेप किया उसके चेहरे से लेकर प्राइवेट पार्ट तक कई जगह दातों से काटने के निशान मिले हैं। बच्ची को शिवपुरी में प्राथमिक इलाज के बाद ग्वालियर रेफर किया गया अभी बच्ची ग्वालियर के कमला राजा अस्पताल के आईसीयू में गंभीर हालत में भर्ती है डॉक्टर की टीम को उसके प्राइवेट पार्ट पर 28 टांके लगाने पड़े हैं। ऐसे ही कई जघन्य घटनाएं लगातार दिन दुगनी रात चौगुनी बढ़ती जा रही हैं पिछले 1 वर्ष के अंदर मध्यप्रदेश में 5076 नए के सामने आए हैं जिसका कारण है अपराधियों के प्रति उदार रवैया जो अपराधियों को ऐसे जघन्य अपराध करने के लिए हौसलो को बुलंद करता है व पितृसत्तात्मक सोच, शराब, नशा अश्लील वेबसाइटों पर रोक ना लगाना जो कि साफ-साफ हमारे सरकारों की महिलाओं की सुरक्षा के प्रति लापरवाही व उदासीनता को उजागर करता है। 
प्रदीप माहौर ने कहा कि ऐसे अपराधों के बढऩे का कारण युवाओं के बेरोजगार होने के साथ उनको शराब व अश्लील फिल्में मिलना उनके अंदर अपराधिक मानसिकता को पैदा करता है। श्वेता मौर्य ने कहा कि शराब, नशे और अश्लील वेबसाइट पर रोक लगनी चाहिए। 
प्रदर्शन में भूमिका पवार, मिताली शुक्ला, धीरेंद्र शिवहरे आदि उपस्थित रहीं। प्रदर्शन का संचालन छात्र संगठन की जिला उपाध्यक्ष पूजा श्रीवास ने किया।