वरिष्ठ नागरिकों ने बुजुर्गों की कचहरी में बताईं अपनी समस्याएं
Mar 05 2025
ग्वालियर। वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान ग्वालियर द्वारा सीनियर सिटीजन डे-केयर सेन्टर कस्तूरबा विश्रांति गृह न्यास कम्पू पर आयोजित बुजुर्गों की कचहरी में रिटायर्ड पुलिस अधीक्षक पीके. दीक्षित उपस्थित थे। इस अवसर पर बुजुर्गों की समस्याएं वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान के अध्यक्ष इंजी. एसके गुुप्ता, सचिव एमके जैन, कचहरी के प्रभारी पवन दीक्षित ने आने वाले वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं को सुना। चार बुजुर्गों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया, किन्तु चारों समस्याएं माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण पोषण से संबंधित नहीं थीं। किसी के लेन-देन का विवाद था तो किसी के पड़ोसी का मामला था।
उन सभी मामलों को उचित प्रशासनिक अधिकारी के पास भेजने का निर्णय लिया गया। साथ ही आगामी कचहरी में निश्चित किया गया कि कचहरी में सिर्फ माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण पोषण एवं कल्याण अधिनियम 2009 के मामले सुने जायेंगे और ऐसे मामले में अगर राजीनामा नहीं होता तो संबंधित एसडीएम के यहां प्रेषित किये जायेंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









