छात्राओं ने रैली निकाल बाल विवाह को बताया अभिशाप
Mar 05 2025
ग्वालियर। महारानी लक्ष्मीबाई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय की छात्राओं ने बाल विवाह को समाज से मिटाने के लिये रैली निकाली। छात्रायें हाथों में पोस्टर लेकर चल रही थी। छात्रायें बाल-विवाह समाज के लिए अभिशाप है का नारा लगाते हुए जब छात्राएं निकली तो हर जगह उनके हौसले की सरहाना की गई। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हरीश अग्रवाल एवं कार्यक्रम संयोजक प्रो. कुसुम भदौरिया ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इसके पूर्व छात्र-छात्राओं ने बाल विवाह के विरुद्ध समृद्ध एवं सशक्त महिला विषय पर पोस्टर निर्माण किया।
इस अवसर पर शासकीय महाविद्यालय बानमोर से प्रो. रिचा गुप्ता एवं शासकीय कमलाराजा कन्या महाविद्यालय से प्रो दिनेश पाटीदार सहित प्रो. आर.के. सिंह, प्रो. रवि रंजन, प्रो. विभा दूरवा, डॉ. कुसुम चैधरी, डॉ दिनेश गुर्जर, राहुल, आकाश बाथम शामिल थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









