एमआइटीएस ने आइटी कंपनियों से किया करार
Mar 05 2025
ग्वालियर। माधव इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी एंड साइंस डीम्ड विश्वविद्यालय के कुलपति डा आरके पंडित ने प्रसिद्ध आइटी कंपनियों फिनारा टेक्नोलाज, वेबिफाइ, आइओटी एवं क्यूपीआइ एआइ के साथ अनुसंधान विकास एवं प्रशिक्षण के लिए समझौता पर हस्ताक्षर किए हैं। उच्च तकनीकी कंपनीज के तहत इस करार से भविष्य में छात्रों को अनुसंधान, प्रशिक्षण और प्लेसमेंट के उच्चस्तरीय अवसर प्राप्त होंगे।
इस करार से शिक्षा एवं इंडस्ट्री के मध्य तारतम्य पैदा होगा एवं शिक्षा और इंडस्ट्री के बीच गैप कम करने की दिशा में काम होगा। नई शिक्षा नीति के तहत कारगर रणनीति बनाकर इंटर्नशिप के माध्यम से इंडस्ट्री रेडीनेस एवं कौशल विकास को बढ़ावा मिलेगा। इन सहयोगों का उद्देश्य शिक्षा और उद्योग के बीच की दूरी को कम करते हुए अत्याधुनिक प्रशिक्षण, उन्नत बुनियादी ढांचा और नई तकनीकों का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है।
फिनारा टेक्नोलाजीज जो फिनटेक और टेलीकॉम क्षेत्र की अग्रणी कंपनी है, सात करोड़ का निवेश कर ईआरपी सिस्टम, फाइनेंशियल सैंडबाक्स टूल्स और अत्याधुनिक हार्डवेयर उपलब्ध कराएगी। यह टेलीकाम, एआई, मशीन लर्निंग, ब्लाकचेन और साइबर सुरक्षा में विशेष प्रशिक्षण प्रदान करेगी। कार्यक्रम में 3-4 महीने का सघन प्रशिक्षण और उसके बाद 3-6 महीने की इंटर्नशिप होगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









