महिलाओं ने साड़ी में फुटबॉल खेलकर किए गोल
Mar 05 2025
ग्वालियर। बैजाताल किनारे बैठे शहरवासियों को महिलाओं के मैच ने रोमांच से भर दिया। उन्होंने ताल के बीचों-बीच साड़ी में फुटबॉल खेली। उनका उद्देश्य शहरवासियों को यह बताना था कि वे चुनौतियों से कभी घबराती नहीं हैं। बल्कि उनका समाधान खोजने के लिए तरीके अपनाती हैं। इस कार्यक्रम को गोल इन साड़ी 2025 नाम दिया गया। अंत में रिसाइकिल बिन क्वीन टीम एक के बाद एक गोल दागकर विजेता बनी। रिसाइकिल बिन क्वीन टीम ने बायोडिग्रेडेबल को हराया। इसके बाद महिलाओं और बालिकाओं ने रैंपवॉक कर शहरवासियों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया।
इस मौके पर महापौर डॉ. शोभा सतीश सिंह सिकरवार, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश कुंवर, नेता प्रतिपक्ष हरिपाल, एमआईसी सदस्य गायत्री मंडेलिया, पार्षद संजीव पोतनीस, निगम आयुक्त संघ प्रिय और अपर आयुक्त विजय राज आदि मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









