अटल संवेदनशील, जनता से सीधे बात करने वाले नेता थे: शेजवलकर

Mar 05 2025

ग्वालियर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी समारोह के तहत पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर के निवास पर जिला एवं मंडल की टोली स्मृतियों को साझा करने पहुंची। वरिष्ठजनों ने शाल एवं श्रीफल देकर शेजवलकर का सम्मान किया। 
पूर्व सांसद एवं पूर्व महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने अटल जी को याद करते हुए बताया कि जब स्वर्गीय माधवराव सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ी थी, तब उनके घर पर ही अटल जी की प्रेस कॉन्फ्रेंस होती थी। तव वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रेस वालों ने प्रश्न पूछा कि सिंधिया कौन से दल में है तब उन्होंने कहा कि है वह तो दलदल में है। जब 1977 में जनता पार्टी की सरकार बनी थी तब अटल जी विदेश मंत्री बने थे तब ग्वालियर में पहली बार आए तब मैं उनको लेने रेलवे स्टेशन पर गया था। आज भाजपा का विस्तार व भाजपा की सफलता देख रहे हैं उन जैसे नेताओं की मेहनत का फल है। 
पूर्व साडा अध्यक्ष राकेश जादौन ने अटल को याद करते हुए बताया कि 1984 में जब अटल ग्वालियर से चुनाव लडऩे के लिए आए थे तब उनके विरोध में कांग्रेस से सिंधिया थे, उस समय हम मतदान केंद्रों पर सामान्य कार्यकर्ता के रूप में काम करते थे। भले ही हम वह चुनाव हार गए थे लेकिन हमारे लिए यह सुखद रहा कि हम अपनी पोलिंग बूथ को जीतने में सफल रहे थे। जादौन ने बताया पीएम बनने के बाद पहली बार ग्वालियर आए थे तब हमें बुलाया और हमसे माला पहनी। वह हमारे जीवन का सबसे बड़ा सुखद पल था। 
इस अवसर पर जिला मंत्री एवं जिला संयोजक धर्मेंद्र सिंह कुशवाह,  अजय महेंद्रु, जिला मीडिया प्रभारी नवीन चौधरी, अरविंद रघुवंशी, हेमंत चौपडा, कौशलेंद्र राजावत, रमाकांत महते, मनोज मुटाटकर, शैंकी भसीन, अजय दीक्षित, मनोज वर्मा, विवेक भार्गव, गौरव बाजपेई सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।