एमआईटीएस का तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव सात से

Mar 04 2025

ग्वालियर। माधव प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान सम विश्वविद्यालय का वार्षिक उत्सव 7, 8 और 9 मार्च को आयोजित किया जाएगा। संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश मौर्य ने बताया कि उत्सव में विभिन्न संस्थानों के विद्यार्थियों को सांस्कृतिक और तकनीकी कार्यक्रमों की एक श्रृंखला में अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और कौशल प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों में नवाचार, सृजनात्मकता और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देना है। 
इस आयोजन की सफल रूपरेखा और संचालन के लिए विवि के डीन स्टूडेंट वेलफेयर, डॉ. एमके सागर के नेतृत्व एवं डीन छात्र प्रशासन, डॉ. आरएस जादौन के संरक्षण में एक विशेष आयोजन समिति का गठन किया गया है। इसमें विभिन्न समितियों के सदस्य, आयोजक एवं छात्र प्रतिनिधि शामिल हैं।