अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च पर महिलाएं होंगी सम्मानित

Mar 04 2025

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी एवं जिला पुलिस ग्वालियर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को बड़े ही उत्साह से मनाया जायेगा। इस आयोजन में महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। 
इस आयोजन की जानकारी देते हुए यूथ सोसायटी के अध्यक्ष संजय कठ्ठल ने बताया कि 8 मार्च अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईजी अरविन्द सक्सेना के दिशा निर्देश पर डीआईजी अमित सांघी एवम् एसएसपी धर्मवीर सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन स्थानीय सामुदायिक भवन डीआरपी लाइन में शाम 6 बजे आयोजित किया जाएगा।