ब्रेकथ्रू साइंस सोसायटी द्वारा संगोष्ठी आयोजित

Mar 04 2025

ग्वालियर। महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर ब्रेकथ्रू साइंस सोसायटी द्वारा सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में संस्थान की प्रभारी प्राचार्या श्रीमती मधु सिद्दकी ने भारतीय विज्ञान के इतिहास व वर्तमान परिदृश्य में महिला वैज्ञानिकों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा रखते हुए समाज में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा की। 
ब्रेकथ्रू साइंस सोसायटी की राज्य सचिव बिंदु पवार ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए डॉ. सीवी रमन के योगदान समाज में विज्ञान व वैज्ञानिक दृष्टिकोण के महत्व पर अपने विचार साझा किए।
संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में ब्रेकथ्रू साइंस सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर केएन झा पूर्व प्राचार्य ने छात्रों और शिक्षकों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने, विज्ञान को दैनिक जीवन में अपनाने और समाज को आगे बढ़ाने में महान वैज्ञानिकों के योगदान को समझने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की में छात्राओं ने भी अपनी प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित छात्रों और शिक्षकों को विज्ञान दिवस की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय का संपूर्ण स्टाफ एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।