नरेश गुप्ता व नरेन्द्र कुंटे ने अटल जी के साथ बीते हुए फलों को किया याद
Mar 04 2025
ग्वालियर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जन्म शताब्दी समारोह के तहत जिला एवं मंडल टोली के साथ उनकी स्मृतियों को ग्वालियर दक्षिण विधानसभा के स्वामी विवेकानंद मंडल के वार्ड 53 के हेमसिंह की परेड में निवासरत भाजपा नेता नरेश गुप्ता एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नरेन्द्र कुंटे ने उनके साथ बीते हुए ऐतिहासिक पलों को साझा किया। इससे पूर्व वरिष्ठजनों का शाल श्रीफल पहनाकर उनका स्वागत किया।
वरिष्ठ नेता नरेश गुप्ता ने अटल को याद करते हुए बताया कि दिसंबर 1957 में मेरे बेटे की शादी हुई थी अटल उस शादी में आए थे और बारात में चलकर हमारे लोगों से मिलते रहे और उनका हाल-चाल जानते रहे। अटल जी बहुत हंसमुख थे और सभी से हंसी मजाक भी करते थे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नरेंद्र कुंटे ने अटल को याद करते हुए बताया कि मेरा पूरा परिवार एक बार अटल के साथ हाल में बैठे हुए थे और आपस में बातचीत कर रहे थे इस दौरान उन्होंने हमारे बच्चों को आशीर्वाद भी दिया तभी मेरी भतीजी ने अटल से अपने हस्ताक्षर मांगे और उन्होंने हस्ताक्षर भतीजी को दिए भी और भतीजी का एक इम्तिहान भी लिया।
इस अवसर पर धर्मेंद्र सिंह कुशवाह, अजय महेंद्रु, जिला मीडिया प्रभारी नवीन चौधरी, हेमंत चौपडा, कौशलेंद्र राजावत, जनवेद चौरसिया, सुनील भदौरिया, जितेंद्र जायसवाल, शेंकी भसीन, मनोज वर्मा, गौरव बाजपेई उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









