अनेक जीर्णोद्वार कार्यों के लिए विधायक डॉ. सिकरवार ने किया भूमिपूजन

Mar 04 2025

ग्वालियर। बीजा सेन माता जगजीवन नगर एवं बुद्ध विहार, फुले नगर मेहरा कॉलोनी वार्ड 28 के पार्षद मौलिक निधि 8 लाख 68 हजार 511 रुपए से होने वाले विभिन्न जीर्णोद्धार कार्यों का भूमि पूजन 16 ग्वालियर पूर्व से विधायक डॉक्टर सतीश सिकरवार एवं क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती गायत्री सुधीर मण्डेलिया ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्र वासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए विधायक डॉ सतीश सिकरवार का आभार व्यक्त किया।