एक राष्ट्र एक चुनाव कार्यक्रम शासकीय केन्द्रीय पुस्तकालय में आज

Mar 03 2025

ग्वालियर। शासकीय केन्द्रीय पुस्तकालय में आज मंगलवार 4 मार्च को दोपहर 4:30 बजे से शासकीय केन्द्रीय पुस्तकालय और गुरूकुल ड्रीम फॉउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में एक राष्ट्र एक चुनाव से लोकहित में होने वाले बहुआयामी सकारात्मक परिणाम के परिपेक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
जिसमें मुख्य वक्ता रोहित आर्य (पूर्व न्यायाधीश मप्र) द्वारा एक राष्ट्र एक चुनाव से लोकहित मे होने वाले बहुआयामी सकारात्मक परिणामों के बारे में बतायेगें। कार्यक्रम का संयोजन एड.आदित्य सिंह राजावत एवं सत्यम गर्ग करेंगे।