मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन 1 अप्रैल को ग्वालियर में
Mar 03 2025
ग्वालियर। आगामी 22 एवं 23 मार्च 2025 को मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का त्रिवर्षीय एवं दो दिवसीय महाधिवेशन चम्बल संभाग के मुख्यालय मुरैना मे होने जा रहा है। इसी क्रम में ग्वालियर जिला इकाई की एक बैठक गांधी रोड स्थित न्यू सर्किट हाउस में जिला अध्यक्ष शाहनवाज खान की अध्यक्षता में रखी गई, जिसमें मुख्य रूप से ग्वालियर चम्बल संभाग प्रभारी एवं प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश शर्मा और प्रांतीय कार्यसमिति सदस्य प्रहलाद सिंह भदौरिया मौजूद रहे।
बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने निर्णय लिया कि आने बाली 22 मार्च को ग्वालियर जिला इकाई के सदस्यगण और पदाधिकारी ग्वालियर से मुरैना के लिए प्रस्थान करेंगे और सम्मेलन में पूरे जोश के साथ भाग लेंगे। साथ ही यह भी निर्णय लिया कि मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन 1 अप्रैल को ग्वालियर में आयोजित किया जाएगा, साथ ही प्रांतीय अध्यक्ष शलभ भदौरिया का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाए।
इस दौरान उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता, कोषाध्यक्ष यश सूर्यवंशी, संयुक्त सचिव आलोक सक्सैना, नारायण सिंह कुशवाह, कार्यकारिणी सदस्य निहारिका सिंह नागर, सदस्य मोहन सिंह, गौरव भार्गव, दीपक दिलेर, लक्ष्मण सिंह तोमर, जितेंद्र कुमार, सोनी कुमार आर्य आदि मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









