यूथ हॉस्टल के सदस्यों ने करी छिकाई खो की यात्रा

Mar 03 2025

ग्वालियर। यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ग्वालियर के सदस्यों ने अपने टू-व्हीलर अभियान के तहत लगभग 40 किलोमीटर दूर स्थित छिकाई खो की यात्रा की। सुबह 8 बजे गिर्राजजी मंदिर से लगभग 25 सदस्य अपने-अपने टू-व्हीलर से रवाना हुए और तिघरा होते हुए डांडाखिडक के रास्ते लखनपुरा पहुंचे। 
सचिव राम नारायण मिश्रा के अनुसार सभी प्रतिभागी ऊबड़-खाबड़ रास्ता पार कर सिद्ध बाबा के स्थान पर पहुंचे। यह स्थान गहराई में स्थित है, जहां एक विशालकाय, सैकड़ों वर्ष पुराना वट वृक्ष है, जिसकी शाखाएं पेड़ से नीचे की ओर आकर जमीन में पुन: एक वृक्ष का रूप ले लेती हैं। यहां काली माता का मंदिर, हनुमान जी का मंदिर और सिद्ध बाबा की तपस्थली भी दर्शनीय हैं। सभी सदस्यों ने जंगल में ट्रैक किया और बंदरों को केले और चने आदि बांटे। 
इस मौके पर सतीश अग्रवाल, शैलेंद्र माहौर, भूपेंद्र शर्मा, सुनील राय, जयदेव गुप्ता, देवेंद्र बांदिल, राजकुमार माहौर, संजय अग्रवाल, लोकेश वैश्य, कमल अग्रवाल, अपूर्व अग्रवाल आदि सदस्यों ने भाग लिया।