ग्रेटर ग्वालियर को मिले अवार्ड

Mar 03 2025

ग्वालियर। जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन द्वारा देवास में राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया गया। जिसमें जैन सोशल ग्रुप ग्रेटर ग्वालियर की टीम ने भाग लिया। इस अधिवेशन में ग्रेटर ग्वालियर शाखा को कई प्रतिष्ठित अवार्ड प्राप्त हुए। यह सम्मान ग्वालियर ग्रेटर के अध्यक्ष अंबरीश जैन को मिले। इस मौके पर अनिल शाह, अनुपम चौधरी, संजय चौधरी आदि उपस्थित रहे।