हिंदू महासभा मंदिरों से कब्जा खुद हटाएगी

Mar 03 2025

ग्वालियर। अखिल भारत हिंदू महासभा ग्वालियर के पदाधिकारियों की बैठक लोकेश शर्मा की अध्यक्षता में हिंदू महासभा भवन दौलतगंज में संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि मंदिरों पर मुसलमानों के कब्जे को अब हिंदू महासभा हटाएगी। हिंदू महासभा ने चरणबद्ध आंदोलन कर मुख्यमंत्री का पुतला दहन से लेकर डीजीपी के नाम डीआईजी को प्रदर्शन कर ज्ञापन दिए। लेकिन जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन मौन बनकर तमाशा देख रहा है हिंदू महासभा ने आसमानी माता मंदिर से मुसलमान का अवैध कब्जा हटाने इंदरगंज थाना प्रभारी से भी आग्रह किया है। लेकिन टीआई ने भी कार्यवाही करने से इंकार किया है।
हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा ने खुली चेतावनी जिला प्रशासन को दी है कि 24 घंटे के अंदर मंदिर परिसर से अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो हिंदू महासभा के कार्यकर्ता कभी भी किसी भी वक्त हटाने का कार्य करेंगे। साम्प्रदायिक सद्भाव बिगड़ा तो सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन पर होगी। बैठक में रामकिशन राठौर, देवेंद्र राठौर, दीनानाथ कुशवाह, आनंद माहौर, धर्मेंद्र बरेलिया आदि मौजूद थे।