नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में मरीजों को दिया परामर्श
Mar 03 2025
ग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय के मेडिकल विंग, राजयोग एज्युकेशन एण्ड रिसर्च फाउंडेशन ग्वालियर के द्वारा साईं हॉस्पिटल के सहयोग से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ब्रहााकुमारीज के स्थानीय केंद्र प्रभु उपहार भवन डॉ आहूजा के सामने माधौगंज में प्रात: 9 बजे से दोपहर 11:30 बजे तक किया गया।
शिविर में वार्ड 50 से पार्षद अनिल सांखला, ब्रह्माकुमारीज केंद्र प्रमुख राजयोगिनी बीके आदर्श दीदी, डॉ एसपी साहनी, फिजिशियन डॉ सुनीति साहनी, वरिष्ठ राजयोग ध्यान प्रशिक्षक बीके प्रहलाद भाई मुख्य रूप से उपस्थित थे।
शिविर के आरंभ में आदर्श दीदी ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज का मेडिकल विंग लगातार स्वास्थ्य के क्षेत्र में आम नागरिकों एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए कार्यरत है। विंग के द्वारा समय समय पर नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर एवं जागरुकता अभियानों के माध्यम से लोगो के बेहतर सवास्थ्य के लिए कार्य किया जाता है।
शिविर के अंत में बीके प्रहलाद भाई ने उपस्थित डॉक्टर एवं अन्य सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अनूप किरार, कमल सविता, ज्योति दीदी, सुरभि, रोशनी, पंकज, कंचन, कशिश, संजय चौहान, सुरेन्द बैस सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









