गिर्राज विंध्या सेवा समिति ने आयोजित की एक शाम माँ के नाम

Mar 03 2025

ग्वालियर। गिर्राज विंध्या सेवा समिति संयोजक गिर्राज शर्मा ने बताया कि दीनदयाल नगर एफएल 333 पर समिति द्वारा एक शाम माँ के नाम भजन संध्या का अयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्यातिथि महापौर श्रीमती शोभा सिकरवार थी। अध्यक्षता डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने की विशिष्ट अतिथि दीपक तोमर, ब्रजकिशोर दीक्षित, केके वर्मा थे।
कार्यक्रम में गिर्राज शर्मा, बाल कृष्णा शर्मा, राम राजेश दीक्षित, डॉ गौरव शर्मा, केके तोमर, रक्षपाल यादव, सुरेश शर्मा, शत्रुघन ढंगरोलिया, पंकज द्विवेदी, विवेक श्रीवास्तव, कपिल शर्मा, अमर पवैया, जितेंद्र शर्मा एडवोकेट, उमेश शर्मा, सतीश श्रीवास्तव, विजय मिश्रा, प्रदीप तिवारी, अशोक मस्तराज, अखिलेश तिवारी, बनवारी श्रीवास्तव, विक्की अग्रवाल, रामगोपाल चौधरी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बनवारी श्रीवास्तव एवं आभार बालकृष्ण शर्मा ने किया।