पंजाब के युवाओं ने बिखेरी सांस्कृतिक झलकियां

Mar 03 2025

ग्वालियर। नेहरू युवा केंद्र ग्वालियर द्वारा आयोजित किए जा रहा पांच दिवसीय अंतर्राज्यीय युवा आदान प्रदान का कार्यक्रम के दूसरे दिन विभिन्न सत्रों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय पुरातत्वविद् भोपाल मंडल से अधीक्षक मनोज कुर्मी द्वारा भारतीय पर्यटन शिक्षा और पर्यटन में करियर संभावना पर युवाओं का मार्गदर्शन किया। साथ ही विकसित भारत निर्माण में धरोहरों के महत्व पर भी बल दिया। वहीं मोटिवेशनल स्पीकर व करियर मार्गदर्शक धर्मेन्द्र ख्याति सेंगर ने व्यक्तित्व विकास व संचार कौशल विषय पर अपने विचार युवाओं को साझा किए। साथ ही शॉर्ट फिल्म्स के माध्यम से युवाओं को संचार माध्यम के तरीके साझे किए। इसी तरह रमन शिक्षा समिति से हरिओम गौतम ने नशा मुक्ति विषय पर युवाओं को जागरूक किया। केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा समस्त प्रतिभागियों को विकसित भारत की बुकलेट वितरित की। 
मानसा, फरीदकोट, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर और मोगा के युवाओं ने अपने अपने जिलों के बिजनेस मॉडल की प्रस्तुति दी। साथ ही अपने जिलों की संस्कृति, खान पान, रहन सहन, प्रसिद्ध स्थलों की जानकारी प्रोजेक्टर के माध्यम से बताया। सांस्कृतिक संध्या में पंजाब का प्रसिद्ध नृत्य गिद्धा और भांगड़ा प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र की जि़ला युवा अधिकारी श्रीमती नेहा जादौन, तुषार वर्मा, अरविंद कुशवाह, कौशल शर्मा, निखिल कुशवाह, राहुल शर्मा, सोनू खटीक, कृष्णा आदि उपस्थित रहे।