भाजपा नेताओं ने अटलजी के साथ बिताए हुए पलों को किया साझा

Mar 03 2025

ग्वालियर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जन्म शतादी समारोह के तहत जिला एवं मंडल टोली के साथ उनकी स्मृतियों को ग्वालियर दक्षिण विधानसभा के स्वामी विवेकानंद मंडल के वार्ड क्रमांक 47 के माधौगंज में निवासरत भाजपा नेता एवं पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र दण्डोतिया ने साथ बीते हुए ऐतिहासिक पलों को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जन्म शतादी समारोह की जिला एवं मंडल टोली के साथ में अपने अनुभव अपनी यादों को साझा किया। इससे पूर्व वरिष्ठजनों का शॉल, श्रीफल पहनाकर स्वागत किया। 
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र दंडौतिया ने अटजी को याद करते हुए बताया कि पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा उनके भांजे हैं, अनूप मिश्रा के घर के सामने एक ऑफिस हुआ करता था। वहां अटल जी ऊपर छत पर आकर बैठ जाते थे, तो हम सभी लोग उनके पास बैठने चले जात थे, तब अटल जी दीपक वाजपेयी जी कहते थे कि कब तक ऐसे ही बैठाआगे कुछ मगोड़े तो खिला दो तब अटल जी हम सभी को नाम से नहीं जानते थे फिर हम सभी को मगोड़े खिलाते थे। 
इस अवसर पर जन्म शताब्दी समारोह के संयोजक एवं जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह कुशवाह, अजय महेंद्रू, जिला मीडिया प्रभारी नवीन चौधरी, किशन मुद्गल, हेमंत चौपड़ा, अमर कुटे, जनवेद चौरसिया, पार्षद जितेंद्र मुद्गल, सुनील भदौरिया, शुभम चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।