चिकित्सक समाज के कल्याण में अहम भूमिका निभाते हैं:मुनिश्री

Mar 03 2025

ग्वालियर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ग्वालियर व आचार्यश्री विद्यासागर गुरुभक्त एवं गुणायतन परिवार के संयुक्त तत्वाधान में कंपू स्थित महावीर भवन में ग्वालियर चिकित्सा शिरोमणि तथा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड समारोह आयोजित किया गया। अवार्ड समारोह में 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ चिकित्सकों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया। 
इस मौके पर मुनिश्री सौम्य सागर महाराज ने कहा कि चिकित्सक देश की सेवा करते हैं और समाज के कल्याण में अहम भूमिका निभाते हैं। चिकित्सक बनने का भविष्य समाज की जरूरतों के मुताबिक, चुनौतियों से भरा है। उन्होंने कहा कि भगवान का दूसरा नाम तो डॉक्टर है। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि स्मार्ट मोबाइल आज सबसे बड़ी घटनाओं का कारण है। इसलिए नई पीढ़ी को जैन संतों के मार्गदर्शन में धर्म और संस्कृति की शिक्षा दें। 
लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से डॉ. बीआर श्रीवास्तव, डॉ. अजीत दीवान, डॉ. पीसी जैन, डॉ. केएल सर्राफ, डॉ. एसके श्रीवास्तव, डॉ. एमएल सर्राफ, डॉ. पीके जैन, डॉ. एसआर अग्रवाल, डॉ. एसएम तिवारी, डॉ. आरके तलुजा, डॉ. एचसी सेतिया, डॉ. जेएन शर्मा, डॉ. बृजेश सिंघल, डॉ. स्नेह लता दुबे आदि सम्मानित हुए।
इस मौके पर चेम्बर के पूर्व अध्यक्ष डॉ. वीरेन्द्र गंगवाल, अरविंद जैन, डॉ. विनोद जैन आदि उपस्थित रहे। संचालन नीलिमा व वीरेंद्र शास्त्री और आभार अनुराग जैन ने व्यक्त किया।