सोते बच्चों पर छत का प्लास्टर गिरने से 5 साल के मासूम की मौत, भाई घायल
Mar 02 2025
ग्वालियर। नूरगंज मोहल्ला सेवा नगर में बेड पर सो रहे बच्चों पर अचानक छत का प्लास्टर गिर पड़ा, जिससे एक पांच साल के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो साल का हनी घायल हो गया। यह घटना गत देर रात हुई। हादसे की खबर मिलते ही इलाके में हडक़ंप मच गया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चों को मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने पांच साल के बच्चे को मृत घोषित कर दिया। अब तक इस घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि अस्पताल से भी उनको सूचना नहीं मिली है।
उपनगर ग्वालियर सेवा नगर स्थित नूरगंज मोहल्ला निवासी जाकिर हुसैन कचरा बीनने का काम करते हैं। उनके परिवार में तीन बेटे और पत्नी है। गत रात वह खाना खा रहे थे और दो बेटे कमरे में सो रहे थे। अचानक तेज आवाज आई और उनके कमरे की छत का प्लास्टर नीचे आ गिरा। उनके दोनों बेटे छत के मलबे में दबकर घायल हो गए।
नजारा देखते ही उनकी चींख निकल गई और उनकी चींख व छत से प्लास्टर गिरने की आवाज सुनते ही आस-पास रहने वाले लोग भी एकत्रित हुए। छत के मलबे में दवे बच्चों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने अमीर को मृत घोषित कर दिया, जबकि उससे छोटे जुबेर को उपचार के बाद परिजन को सौंप दिया है।
बताया जा रहा है कि जिस स्थान की छत का प्लास्टर गिरा है, वहां पर उनके तीनों बेटे सरफराज खान, अमीर खान और हनी उर्फ जुबेर खान सोते हैं। एक दिन पहले ही बड़ा बेटा सरफराज अपने मामा के यहां पर गया था। इसके चलते वह हादसे का शिकार होने से बच गया।
जिस छत से प्लास्टर गिरा है, वह आरसीसी की है और करीब बीस साल पहले ही उसका निर्माण कराया गया है। छत की जांच में पता चला है कि सरिया के नीचे लगा हिस्सा गिरने से हादसा हुआ था। परिजन का कहना है कि सीलन की वजह से छत गल रही थी। इस मामले में पीडि़त परिवार ने पुलिस से शिकायत नहीं की है और रविवार दोपहर बच्चे का अंतिम संस्कार किया गया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









