वैश्य फाउंडेशन के मोक्षवाहिनी वाहन का लोकार्पण पुण्यात्म कार्य:आशीष अग्रवाल

Mar 02 2025

ग्वालियर। वैश्य फाउंडेशन ग्वालियर द्वारा निर्मित ‘मोक्ष वाहिनी‘ वाहन का लोकार्पण रविवार को सनातन धर्म मंदिर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल ने कहा कि वैश्य फाउंडेशन के मोक्षवाहिनी वाहन का लोकार्पण पुण्यात्म कार्य है। 
वैश्य फाउंडेशन जिन चार लक्ष्यों को लेकर गठित हुआ था, उन सभी को पूर्ण करना सराहनीय कार्य है। इसके लिए मैं फाउंडेशन के पदाधिकारियों को साधुवाद देता हूं। 
 भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि वैश्य समाज में हर जिम्मेदारी उठाने की शक्ति है। जब कठिन से कठिन चुनौतियां निभाने का समय आता है तो यह जिम्मेदारी वैश्य समाज को दी जाती है। इसलिए वैश्य समाज की अलग पहचान है। उन्होंने कहा कि मोक्षवाहिनी, वैश्य फाउंडेशन के उन चार प्रमुख कार्यों में से एक है। मोक्षवाहिनी सेवा विशेष रूप से उन परिवारों के लिए है, जिन्हें अपने प्रियजन के अंतिम संस्कार के लिए वाहन की आवश्यकता होती है, लेकिन उनके पास इसकी व्यवस्था नहीं होती। यह अनुकरणीय कार्य वैश्य फाउंडेशन द्वारा किया गया है। 
इस अवसर पर फाउंडेशन के मुकेश गुप्ता, शिवशंकर अग्रवाल, आलोक पहारिया, राजेश ऐरन, पारस जैन, संजय नीखरा, अजय जैन, दिनेश अग्रवाल, योगेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। संचालन सुश्री रिचा गुप्ता ने किया।