13 युवक-युवतियों का हुआ विवाह
Mar 02 2025
ग्वालियर। धर्मपुरी मंदिर दादा जी धाम सत्संग सेवा समिति द्वारा फुलेरा दूज के अवसर पर दादाजी धाम में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें 13 युवक-युवतियों का सामूहिक विवाह वैदिक आचार्यों द्वारा संपन्न कराया गया। इस मौके पर रविशंकर महाराज, स्वामी रामेश्वरानंद महाराज, गुरु माता शारदा देवी ने नवदंपत्ति को आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर नवविवाहित जोड़े को सुहाग का सामान, मंगलसूत्र, चांदी के बिछिए, लौंग, पायल, वस्त्र, आभूषण, गर्म शॉल, 21 बर्तन, पलंग, बिस्तर सेट, बेड शीट, श्रृंगार का सामान, एलईडी टीवी, अलमारी, कूलर, वाटर प्रूफ गीजर की रॉड, घड़ी आदि सामान दिया। इस मौके पर विनोद शर्मा, दयालदास, वासुदेव, राधाकृष्ण कारड़ा, सुशील, राजेश गर्ग, महेश आर्य, पवन कपूर आदि उपस्थित रहे। संचालन हासानंद आहूजा ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









