आईसीएआई ग्वालियर के अध्यक्ष बने मयूर गर्ग, सचिव गगन जैन

Mar 02 2025

ग्वालियर। दि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ग्वालियर शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। कार्यकारिणी में सीए मयूर गर्ग अध्यक्ष, सीए गगन जैन सचिव, सीए निधि अग्रवाल उपाध्यक्ष, सीए विवेक जैन कोषाध्यक्ष चुने गए। सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए पंकज शर्मा बनाए गए। वहीं नगेन्द्र सिंह कुशवाह को एक्जीक्यूटिव मेंबर चुना। कार्यकारिणी का कार्यकाल 4 वर्षों का होगा।