ऊर्जा मंत्री ने विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

Mar 02 2025

ग्वालियर। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उप नगर ग्वालियर के वार्ड 16 में प्रस्तावित निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया। इस मौके पर उन्होंने ग्वालियर को स्वच्छ, सुन्दर, प्रदूषण मुक्त और नशा मुक्त बनाने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि जेसी मिल मजदूरों का हक जल्द मिलेगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष योगेंद्र तोमर, राजेंद्र रेनिया सहित अन्य मौजूद रहे।