500 किलो हरे चारे की साप्ताहिक गौसेवा

Mar 02 2025

ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल द्वारा निरंतर की जा रही गौभोग सेवा के क्रम में इस सप्ताह जनकताल स्थित गौशाला में 500 किलो हरे चारे की गौभोग सेवा की गई। 500 किलो हरे चारे की सेवा में मंडल के दानदाता सदस्य अभिषेक सिसोदिया, शालिनी त्रिपाठी, अनिल गुप्ता, संतोष शिवहरे, दीपक शर्मा, राजीव जादौन, राकेश के सहयोग से की गई।
आज की गौसेवा में बजरंग भक्त मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल, सचिव राकेश मंगल, उपाध्यक्ष अमन गर्ग, विशाल अग्रवाल, पुनेश पाल, संतोष शिवहरे, संजीव गुप्ता, दीपक शर्मा, सुशील कुशवाह, शरद पाल, तन्मय अग्रवाल, अंकित गोयल, रंजना मंगल, शशि गोयल, पिंकी गुप्ता आदि सदस्य उपस्थित थे।