छात्रों ने संवाद के जरिए दिया अनेकता में एकता का संदेश

Mar 02 2025

ग्वालियर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र ग्वालियर की ओर से लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंजाब से आए 27 युवाओं के दल ने भागीदारी की। पंजाब के पांच जिलों से मोगा, फरीदकोट, मानसा, होशियारपुर और शहीद भगत सिंह नगर के युवक-युवतियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश कुंवर द्वारा किया गया। उन्होंने पंजाब के युवाओं से संवाद के जरिए भारत की विविधता में एकता के सूत्र पर बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी नेहा जादौन ने पांच दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं में राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक समझ और सामाजिक सद्भाव के प्रति प्रेरित करेगा। 
इस अवसर पर सीपीएस भाटी, आरडी सिंघल, धीरेंद्र सिंह जादौन उपस्थित रहे।