टीमों ने कोडिंग, विचार-मंथन और समस्या समाधान सत्र में लिया भाग

Mar 02 2025

ग्वालियर। माधव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस में 12 घंटे का गहन कोडिंग हैकथॉन का आयोजन किया गया। जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ब्लॉकचेन का उपयोग करके अत्याधुनिक समाधान विकसित करने के लिए महत्वाकांक्षी इनोवेटर्स की &0 टीमों को एक साथ लाया गया। संस्थान के जनसम्पर्क अधिकारी मुकेश मौर्य ने बताया कि सुबह 8 बजे से शुरू हुआ हैकेथॉन देर रात तक चला।
हैकथॉन का शुभारम्भ संस्थान के कुलपति डॉ आरके पंडित द्वारा किया गया। जिन्होंने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए उद्योगों और समाज को बदलने में उभरती प्रौद्योगिकियों की भूमिका पर जोर दिया। हैकाथॉन न केवल युवा डेवलपर्स को अपने कौशल का प्रदर्शन करने के लिए एक मंच प्रदान किया, बल्कि नवाचार और तकनीकी उन्नति को बढ़ावा देने के लिए एमआईटीएस ग्वालियर की प्रतिबद्धता को भी मजबूत किया।