नि:शुल्क कैंसर जांच एवं निदान शिविर आयोजित

Mar 02 2025

ग्वालियर। कैंसर चिकित्सालय एवं आयशा स्मृति कृषक विद्यालय शिक्षा समिति मैनपुरी के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क कैंसर जांच एवं निदान शिविर आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री जयवीर सिंह द्वारा किया गया। शिविर के माध्यम से 50 रोगियों का परीक्षण किया गया एवं कैंसर पॉजिटिव रोगियों को आगे कुछ जांच कराने के लिए कैंसर हॉस्पिटल ग्वालियर में आने की सलाह दी गई। 
इस अवसर पर आराधना गुप्ता, डॉ. रजत लोहिया, डॉ. राधिका शर्मा, डॉ. सन्तोष कुमार, डॉ. शरद जैन, दीपक शर्मा, भरत सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।