लक्षचण्डी महायज्ञ मेला मैदान में 14 अप्रेल से
Mar 02 2025
ग्वालियर। ग्वालियर चंबल की प्रगति, विकास एवं विश्व कल्याण के लिए 1008 लक्षचण्डी महायज्ञ का आयोजन 14 से 21 अप्रैल तक मेला मैदान में किया जाएगा। ग्वालियर अंचल का जो वास्तुशास्त्र बिगड़ गया था वह अष्टमहालक्ष्मी मंदिर बनने से काफी सुधर गया है। परंतु इस बिगड़ी वास्तु के कारण जो नकारात्मकता उत्पन्न हुई थी उसको सकारात्मक ऊर्जा में बदलने के लिए इस महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।
यह बात पत्रकारों से चर्चा करते हुए स्वामि वैराग्यानंद गिरी महाराज (मिर्ची बाबा) एवं ग्वालियर चंबल विकास परिषद के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि यज्ञ में 21 आचार्य एवं 11 हजार ब्राह्मणों द्वारा एक लाख दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाएगा। इसके साथ ही 11 नदियों का पवित्र जल, 5 महासागरों, एक सरोवर और दो देवी स्थानों से लाया जाएगा। यज्ञ में 11 करोड़ आहूतियां दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि 7 दिवसीय महायज्ञ के दौरान कथावाचक आचार्य देवकीनंदन ठाकुर द्वारा कथा का वाचन किया जाएगा।
इसके अलावा कुमार विश्वास और भजन गायिका मैथली ठाकुर द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। महायज्ञ का समय प्रात: 6 से 11 और कथा का समय दोपहर 12:30 से शाम चार बजे तक रहेगा।
अब मैं कभी राजनीति नहीं करूंगा: मिर्ची बाबा
निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद मिर्ची बाबा ने दिग्विजय सिंह और कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि मैं अकेला संत हूं, जिसने कांग्रेस के लिए प्रचार किया। मेरे ऊपर झूठे केस लादे गए। मैं रोया नहीं, क्योंकि मैंने रोना सीखा नहीं है और मैं रोता भी नहीं हूं। लेकिन ये मेरे नहीं हुए ये लोग धर्म विरोधी है। अब मैं कभी राजनीति नहीं करूंगा। मेरा मोह भंग हो गया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस महायज्ञ के लिए जो भी पैसा देगा ट्रस्ट के जरिए लिया जाएगा और ट्रस्ट के माध्यम से ही खर्च किया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









