पुस्तकों से हमे बहुत कुछ सीखने को मिलता है:राम विद्रोही विद्रोही
Mar 02 2025
ग्वलियर। फूलबाग स्थित ग्वालियर प्रेस क्लब भवन में अंचल के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. राम विद्रोही की पुस्तक हरामखोर की हवेली और दुल्ला नामक दो पुस्तकों का विमोचन किया गया। यह जानकारी देते हुए प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राकेश अचल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा, सुरेश डंडोतिया, समाजसेवी महेश मुदगल, रामबाबू कटारे, साहित्यकार माता प्रसाद शुक्ला मंचासीन थे। पुस्तक विमोचन के अवसर पर विद्रोही को स्मृति चिन्ह भेट कर श्रीफल शाल अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
ग्वालियर अंचल के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. राम विद्रोही ने अपनी पुस्तक हरामखोर की हवेली के विमोचन समारोह को संबोधित करते कहा कि वर्तमान समय में लोगों की पुस्तकें पढऩे की रूचि में कमी आई है बावजूद इसके पुस्तकों से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। पुस्तकों की प्रासंगिकता कभी कम नहीं होती डॉ विद्रोही ने अपने लम्बे पत्रकारिता अनुभव का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी उम्र 84 वर्ष हो चली है। इस दौरान अपने जीवन में अनेक प्रसंगों और विविध व्यक्तियों से जुड़ी तमाम जानकारी उनके पास है। सभी इस पर चर्चा कर सकते हैं। इस गरिमामय आयोजन के लिए उन्होंने ग्वालियर प्रेस क्लब को धन्यवाद भी ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब के सचिव सुरेश शर्मा ने किया।
इस अवसर पर संजय त्रिपाठी, राज दुबे, दिनेश राव, ब्रजमोहन शर्मा, जोगेंद्र सेन, सुनील पाठक, विनोद शर्मा, करन मिश्रा, नसीर कुरैशी, हरीश दुबे, जावेद खान, डॉ. गोपाल त्यागी, श्याम पाठक, धर्मेंद्र त्रिवेदी, जयेश कुमार, हरीश चंद्रा, कमल मिश्रा, सुशील कौशिक, राजेश जयसवाल, रवि उपाध्यय, मुकेश बाथम, कोक सिंह, विक्रम प्रजापति, रघुवीर, ब्रजराज तोमर, मदुकर शर्मा, रवि शेखर, संतोष गर्ग, लोकेंद्र भार्गव, दीपक दिलेर समेत बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रवीण दुबे ने आभार व्यक्त किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









