जेयू का दल युवा उत्सव में भाग लेने रवाना

Mar 01 2025

ग्वालियर। भारतीय विश्वविद्यालय संघ नई दिल्ली द्वारा आयोजित 38वीं अन्तर विश्वविद्यालय राष्ट्रीय युवा उत्सव-2025, जो इस वर्ष एमिटी विश्वविद्यालय नोएडा उत्तर प्रदेश की संगठन व्यवस्था में 3 से 7 मार्च तक आयोजित होने जा रहा है। इस युवा उत्सव में संस्कृतिक, साहित्यिक, म्यूजिक एवं थियेटर की 28 विद्याओं में भारत के चयनित 120 विश्वविद्यालय अपनी कला कौशल का प्रदर्शन करेंगे। 
जिसमें जीवाजी विश्वविद्यालय का दल के सोमेश वाधवनी और समीक्षा दुबे वाद-विवाद और गीत यादव एकल पाश्चात्य वाद्ययंत्र विद्या में भागीदारी करके विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। दल के रवाना होने पर टीम का उत्साहवर्धन करते हुये अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. जेएन गौतम और दल प्रभारी प्रवीण संखवार ने शुभकामनाएं प्रेषित की।