एक दर्जन बदमाशों द्वारा जमीनी विवाद में प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग, बंदूक से तोड़े हाथ-पैर
Mar 01 2025
ग्वालियर। जमीनी विवाद को लेकर एक दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना मुरार थाना क्षेत्र के घोसीपुरा में शनिवार सुबह की है।
32 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर अजय सिंह राणा शनिवार सुबह 9 बजे कार में मंदिर दर्शन के लिए निकले थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले केशव यादव, अंकित यादव, अजय यादव और आकाश यादव ने अपने साथियों के साथ उन्हें रास्ते में घेर लिया।
बदमाशों ने पहले फायरिंग की। फिर बंदूक के बट से अजय राणा के दोनों पैर और एक हाथ तोड़ दिया। बंदूक का बट आंख पर लगने से उनकी आंख का पर्दा भी फट गया। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
घायल अजय को उनके साथियों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीडि़त की शिकायत पर हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बदमाशों की तलाश जारी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









