भाविपसहयोग शाखा द्वारा बहोड़ापुर तिराहे पर नियमित राष्ट्रगान का द्वितीय वार्षिक उत्सव सम्पन्न
Mar 01 2025
ग्वालियर। भारत विकास परिषद सहयोग शाखा अध्यक्ष राजकुमार गर्ग फतेह बाबा द्वारा बहोड़ापुर तिराहे पर 28 फरवरी 2023 से नियमित राष्ट्रगान मे 28 फरवरी 2025 को द्वितीय वार्षिक उत्सव के मुख्य अतिथि आशीष अग्रवाल मप्र भाजपा मीडिया प्रभारी, सुधीर अग्रवाल क्षेत्रीय महासचिव, अनूप अग्रवाल क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव एवं अशोक गर्ग शाखा संस्थापक के नेतृत्व में स्वच्छ भारत का रखें ध्यान बस 1 मिनट रुकें राष्ट्र के नाम राष्ट्रगान के साथ प्रात: 8.15 पर संपन्न हुआ।
राष्ट्रगान उपरांत अतिथियों का शाखा एवं राष्ट्रगान परिवार द्वारा पुष्पमाला से स्वागत किया गया। अतिथियों द्वारा राष्ट्रगान में नियमित सम्मिलित सभी का माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर मुख्य अथिति आशीष अग्रवाल ने कहा की भारत विकास परिषद शाखा सहयोग द्वारा जिस दृड् संकल्प, एक आत्म विश्वास के साथ राष्ट्र निर्माण की संकल्पना लिए, भारत के सम्मान मे निरन्तर राष्ट्रगान करना एकअद्भुत कार्य है। ओम प्रकाश अग्रवाल द्वारा आभार व्यक्त करते हुए मिठाई वितरित कर स्वल्पाहार का आनंद लिया।
कार्यक्रम में आशीष अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, अशोक गर्ग, सुभाष अग्रवाल, राजकुमार गर्ग फतेह बाबा, नंदकिशोर अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, बीके शर्मा, ओमप्रकाश सिंघल, शशिकांत अग्रवाल, संजय अग्रवाल, केएल मंगल,ओमप्रकाश अग्रवाल, रविकुमार गर्ग, दिनेश अग्रवाल, दिलीप बसंल, रामनाथ अग्रवाल, कुमार अग्रवाल, विशन गर्ग, कन्हैया लाल सिंघल, पवन सिंघल, महेंद्र गर्ग, डॉ केके गुप्ता, गिर्राज अग्रवाल, श्यामलाल गोयल, रणवीर सिंह गुर्जर, कृष्ण गोपाल सोनी, आरव अग्रवाल, भुजबलसिंह यादव, मुनव्वर खान,एवं क्षेत्रीय राष्ट्रगान परिवार बहोड़ापुर आदि उपस्थित हुए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









