दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप ग्रेटर ग्वालियर की प्रथम कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न

Feb 28 2025

ग्वालियर। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप ग्रेटर ग्वालियर की प्रथम कार्यकारिणी बैठक होटल राजभोग में संपन्न हुई। यह बैठक खास रही क्योंकि पहली बार ग्रुप की महिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि जैन के नेतृत्व में इसका आयोजन हुआ। बैठक में 80 से अधिक सदस्यों की उपस्थिति रही, जिन्होंने संगठन की उन्नति के लिए विचार-विमर्श किया। बैठक में अनिल शाह, अनिल जैन, अनुपम चौधरी, संजय चौधरी मुकेश जैन, आशीष जैन शीतल जैन अंबरीश जैन, रश्मि जैन, आशीष जैन एवं अमित भंडारी उपस्थित रहे।